सोनभद्र का युवा कब तक पलायन करेगा? युवाओं को कंपनी में ऑफिसर बनाना चाहते हैं अभिषेक चौबे
सोनभद्र के युवाओं को आखिर कब तक रोजगार के लिए दूसरे शहरों और प्रदेशों में पलायन करना पड़ेगा?
खोज खबर पॉडकास्ट में खोज खबर के एडिटर इन चीफ सौरभ कांत पति तिवारी के सवाल पर हाई कोर्ट के एडवोकेट एवं अपना दल (एस) विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभिषेक चौबे ने युवाओं के रोजगार और भविष्य को लेकर अपनी प्राथमिकता बताई।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य स्थानीय युवाओं को स्थानीय कंपनियों में रोजगार दिलाना ही नहीं, बल्कि उन्हें प्रशिक्षित करके कंपनियों में ऑफिसर के पद तक पहुंचाना है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवा किसी जाति, धर्म या मजहब का नहीं होता, युवा मतलब युवा। सभी युवाओं को समान अवसर और रोजगार मिलना चाहिए।
सवाल बड़ा है – क्या सोनभद्र का युवा अब सिर्फ नौकरी तलाशेगा या अपनी ही धरती पर अधिकारी भी बनेगा?
देखिए खोज खबर पॉडकास्ट की यह महत्वपूर्ण बातचीत।
🎙️ KHOJ KHABAR PODCAST आईना सच का।
